19/04/2026

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर दिव्यांग बच्चों के दांतों का परीक्षण कर डेंटल किट वितरित

0
dental suvi

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़।  विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर थीम “स्वस्थ मुंह, सुखी जीवन।” के तहत प्रांजल वेलफेयर फाउंडेशन में दिव्यांग बच्चों को मुख स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दिया गया। साथ ही बच्चों का दंत रोग परीक्षण कर डेंटल किट का वितरण किया गया। परीक्षण दल में डॉ इन्दु सोनवानी (दंत रोग विशेषज्ञ) जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य नियंत्रण कार्यक्रम , रविन्द्र सिदार दंत चिकित्सक सहायक उपस्थित थे।

 

 

राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विगत दिवस जिले में कार्यरत समस्त सीएचो एवं आरएचो को दांत के प्रकार एवं उसकी संरचना, प्रायः होने वाले मुख समस्याओं में दांतों में सड़न, मसूड़ों की बीमारी मुंह के छाले, सांसों की दुर्गंध, दांत दर्द और दांतों का टेढ़ा-मेढ़ा होना, डेंटल फ्लोरोसिस लक्षण, प्रीकेंसर लिजन और ओरल कैंसर के कारण,लक्षण एवं उपचार,बच्चों में होने वाली मुख संबंधी रोग, उपचार एवं रोकथाम, ओरल हेल्थ से जुड़े मिथक और भ्रांतियां के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *