19/04/2026

फरार ड्रग्स तस्कर नागपुर से गिरफ्तार, ब्राउन शुगर तस्करी का बड़ा खुलासा

0
policej

 

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स तस्करी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले ही कई आरोपियों को पकड़ा जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी चंदन ठाकुर फरार चल रहा था।

 

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमलीडीह स्थित वरुण अपार्टमेंट में कुछ युवक अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गई, जहां से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 11.560 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन और 20 हजार रुपए नगद जब्त किए गए, जिसकी कुल कीमत करीब 1.63 लाख रुपए आंकी गई।

 

 

इस कार्रवाई के बाद से आरोपी चंदन ठाकुर और एक अन्य साथी फरार थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि चंदन ठाकुर नागपुर (महाराष्ट्र) में छिपा हुआ है। पुलिस कमिश्नर से अनुमति लेकर टीम वहां पहुंची और आरोपी को दबोच लिया।

 

 

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *