19/04/2026

बिलासपुर के गजमोहिनी अपार्टमेंट में भीषण आग, इलेक्ट्रॉनिक गोदाम खाक

0
godam me aag

बिलासपुर । शहर के मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट के निचले हिस्से में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। अपार्टमेंट में कुल 48 फ्लैट हैं, हालांकि कितने परिवार वहां निवासरत हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

रिहायशी इमारत में चल रहा था गोदाम
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिहायशी अपार्टमेंट का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान का बड़ा गोदाम संचालित हो रहा था।

नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने बताया कि रिहायशी अपार्टमेंट में गोदाम चलाना नियम विरुद्ध है। संचालकों से दस्तावेज मांगे जाएंगे और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहर के सभी अपार्टमेंट का सर्वे कराने की बात भी कही, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

धुआं दिखते ही मची भगदड़
सुबह सबसे पहले नीचे काम कर रहे कर्मचारियों ने धुआं उठते देखा। प्रत्यक्षदर्शी दिनेश कुमार मिश्रा के अनुसार, शुरुआत में हल्का धुआं था, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना दी गई, तब तक लपटें तेजी से फैल चुकी थीं।

दमकल को पहुंचने में लगी देर
सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। गोदाम बड़ा होने और अंदर जाने का रास्ता संकरा होने के कारण राहत कार्य में कठिनाई आई। धुएं और तेज गर्मी के चलते दमकल कर्मियों को दीवार तोड़कर अंदर पहुंचना पड़ा।

आगजनी में लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *