पुरखौती मुक्तांगन में साहित्य का उत्सव, देशभर के दिग्गज लेखक-कवि हुए शामिल
रायपुर । रायपुर साहित्य महोत्सव का आज दूसरा दिन है। नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित इस महोत्सव में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष काव्य-पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस साहित्यिक आयोजन में देशभर से 120 से अधिक ख्यातिप्राप्त साहित्यकार, कवि और लेखक शिरकत कर रहे हैं।


महोत्सव के दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, बोली और साहित्यिक परंपरा को राष्ट्रीय मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ गठन के रजत जयंती वर्ष में हो रहा है, जो इसे और भी विशेष बनाता है। भव्य और सुसंगठित कार्यक्रम देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।

Live Cricket Info
