29/06/2026

बस्तर के समग्र विकास पर मुख्यमंत्री साय की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

0
baster2

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर अंचल के समग्र विकास को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने और विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहे।

बैठक के दौरान बस्तर संभाग में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना निर्माण, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *