04/06/2026

अज्ञात वाहन ने भालू को मारी टक्कर, मौत NH पर जंगल से निकलकर आया था भालू

0
bear2

 

जगदलपुर-रायपुर । जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर पुराने टोल प्लाजा के पास मेटावाड़ा इलाके में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक भालू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, अज्ञात मारुति वाहन ने भालू को जोरदार टक्कर मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के एसडीओ देव लाल दुग्गा ने बताया कि, घटना स्थल से वाहन के कई टूटे हुए हिस्से बरामद किए गए हैं।

 

 

जिससे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर की पुष्टि होती है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे वाहन और चालक की पहचान की जा सके। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि, यदि किसी को घटना से संबंधित जानकारी हो तो वह वन विभाग को सूचित करे। वन विभाग के अनुसार, भालू के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *