29/06/2026

नववर्ष से पहले कोनी पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, 5 दिनों में 107 वाहन चालकों पर कार्रवाई

0
3-7

बिलासपुर. । नववर्ष के आगमन को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना कोनी पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। बीते पांच दिनों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 107 चालानी कार्रवाई की गई।

इस विशेष अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज एवं लापरवाह ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, अवैध अथवा बिना नंबर प्लेट के वाहन, बिना हेलमेट वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा के तीन प्रमुख स्तंभ—इंजीनियरिंग, एजुकेशन और एनफोर्समेंट—में से एनफोर्समेंट को मजबूत करने की दिशा में चलाया गया है, ताकि वाहन चालकों में नियमों के प्रति भय के साथ-साथ जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो सके।

कोनी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई विशेष रूप से नववर्ष के दौरान बढ़ने वाली यातायात गतिविधियों और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण नववर्ष मनाएं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *