04/06/2026

शराबबंदी को लेकर महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन, बारिश के बीच उतरीं सड़क पर

0

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  केराझरिया पंचायत में रविवार को शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद 100 से अधिक महिलाएं छाता लेकर सड़कों पर उतरीं। उन्होंने अवैध शराब विक्रेताओं को चेतावनी दी है। महिलाओं ने कहा कि शराब का अवैध कारोबार फौरन बंद नहीं हुआ तो वे प्रशासन से कार्रवाई की मांग करेंगी।

 

साथ ही खुद भी कड़े कदम उठाएंगी। महिलाओं की चिंता है कि गांव के स्कूली बच्चे, युवा और बुजुर्ग नशे की चपेट में आ रहे हैं। इससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि शराब ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। नशे की लत से परिवार टूट रहे हैं। महिलाएं हिंसा का शिकार हो रही हैं। बच्चों का भविष्य खतरे में है।

सरपंच गिरजा पैखरा ने कहा कि शराब पूरे समाज को खोखला कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य और गांव की शांति के लिए इस बुराई को जड़ से खत्म करना है। ग्रामीणों ने भी महिलाओं के इस पहल का समर्थन किया है। अब पूरा गांव एकजुट होकर शराब के खिलाफ खड़ा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *