19/06/2026

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने पाटेश्वर धाम में राम जानकीदास जी महाराज की समाधि स्थल में पहुँचकर उन्हें दी श्रद्धांजलि

0
Deputy Chief Minister

बालोद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज बालोद जिले के प्रवास के दौरान डौंडीलोहारा विकासखण्ड के जामड़ीपाट स्थित पाटेश्वर धाम में सद्गुरु स्व. राम जानकीदास जी महाराज के समाधि स्थल में पहुँचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सद्गुरु स्व. राम जानकीदास जी के शिष्य एवं पाटेश्वर धाम के संचालक संत बालकदास के कक्ष में पहुँचकर उनसे मुलाकात की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बालकदास के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने वहाँ ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी तथा उनकी मांगो एवं समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया। इसके पश्चात गृहमंत्री शर्मा, संत बालकदास एवं अन्य अतिथियों ने निर्माणधीन कौशल्या धाम में पैदल चलकर मन्दिर परिसर के निचले हिस्से में स्थित शिव मन्दिर में पहुँचकर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की।  ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के सरपंच एंव ग्रामीणों के सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, नगर पालिका दल्लीराजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू, नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधिक्षक योगेश पटेल, डीएफओ अभिषेक अग्रवाल, जयेश ठाकुर, गौतम सिन्हा, ग्राम के सरपंच के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *