17/06/2026

शादी का झांसा देकर युवती से लॉज में किया दुष्कर्म

0

डोंगरगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। लॉज में कोरबा की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपित यूपी का है।

उसने कोरबा की युवती से फेसबुक पर दोस्ती की थी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित को जेल भेज दिया है। पीड़िता ने थाना कोतवाली जिला कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी विकास सिंह निवासी प्रतापगढ़ थाना कोतवाली उत्तरप्रदेश के साथ वर्ष 2020 में फेसबुक पर जान-पहचान हुई थी।

इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ और दोनों ने विवाह करने की इच्छा जताई। यह बात आरोपित के घर वाले भी जानते थे। जुलाई 2023 में आरोपित व पीड़िता दोनों डोंगरगढ़ मंदिर आए थे।

इस दौरान लॉज में दो दिन के लिए रुके थे। इसी बीच आरोपित ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। दोनों का प्रेम प्रसंग दो-तीन साल ठीक चला।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *