04/06/2026

बीजापुर में मुठभेड़: 17 लाख के चार माओवादी ढेर…

0

बीजापुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार माओवादी, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं, मारे गए। मारे गए माओवादियों पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों की सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 26 जुलाई की शाम को पुलिस बल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के बाद मृत माओवादियों की पहचान हुंगा, एसीएम, प्लाटून नंबर 10 दक्षिण सब जोनल ब्यूरो; लक्खे, एसीएम, प्लाटून नंबर 30, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो; भीमे, एसीएम, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो; और निहाल उर्फ राहुल, पार्टी सदस्य (संतोष, ब्यूरो कम्युनिकेशन टीम हेड का गार्ड) के रूप में हुई।

मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर, एक इंसास, एक .303 रायफल, एक 12 बोर बंदूक, एक बीजीएल लांचर, एक सिंगल शॉट 315 बोर रायफल, और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सल संबंधी अन्य सामग्री बरामद की गई।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर संभाग में प्रतिबंधित और गैरकानूनी सीपीआई (माओवादी) संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा सघन और निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के तहत पिछले 19 महीनों में 425 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *