29/06/2026

Paytm में छंटनी के बाद CEO ने शेयर किया 2024 का प्लान..जानिए

0

नई दिल्ली। फिनटेक कंपनी पेटीएम ने नए साल से पहले 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर लोगों को तगड़ा झटका दिया। कंपनी के इस फैसले के बाद पेटीएम के सीईओ विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर क्रिसमस डे के दिन अपनी टू-डू लिस्ट शेयर की है और नए साल को लेकर कंपनी के प्लान के बारे में भी जानकारी दी है।

जानें क्या है CEO की टू-डू लिस्ट?

अपनी टू-डू लिस्ट शेयर करते हुए शर्मा ने लिखा है कि पेटीएम पहले से ही AI को बढ़ावा दे रहा है और साथ ही AI का उपयोग करके यूजर्स के एक्सपीरियंस पर भी काम कर रही है।

इसके अलावा, अपनी पोस्ट में जानकारी देते हुए शर्मा ने बताया कि कंपनी ने अपनी ऐप की होम स्क्रीन बदल दी है। साथ ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक और अन्य ग्रुप एंटिटी की पेशकश को अब स्पष्ट रूप से अलग कर दिया है। शर्मा ने अपने यूजर्स से ऐप को लेकर अपनी इच्छा बताने के लिए भी कहा है।

Paytm ने निकाले 1000 से अधिक कर्मचारी

कंपनी ने ऑपरेशन, सेल्स और इंजीनियरिंग टीम से कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। Paytm का कहना है कि एफिशिएंसी में सुधार के लिए AI टेक्नोलॉजी के इंप्लीमेंटेशन के बाद ही इस ले-ऑफ का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि पेटीएम अपने प्रोडक्ट डेवलपमेंट में तेजी लाने और एफिशिएंसी में सुधार करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के AI टूल का उपयोग कर रहा है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *