04/06/2026

CG NEWS : जब राज्यपाल ने छात्रों के साथ लगाई झाड़ू…

0

रायपुर –  राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने 1 अक्टूबर से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया। इस अभियान में रायपुर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) के  विद्यार्थियों ने भी उत्साह से भाग लिया।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की और जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने  कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता पर अत्यधिक जोर देते थे। वे स्वच्छता को सेवा मानते थे। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से न केवल पूरे पखवाड़े में बल्कि हमेशा अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। प्रधानमंत्री की अपील का पूरे देश में प्रभावी असर हुआ है और लोग स्वस्फूर्त होकर हर वर्ष स्वच्छता अभियान में शामिल होते हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *