राज्य एव शहर

BREAKING : जंगल में मिली दो प्रेमी जोड़े की लाश

दंतेवाड़ा- गीदम थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली.बताया जा रहा है कि दोनों के परिवारवाले इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दे रहे थे.लिहाजा दोनों ने एक साथ मरने की ठानी और सुसाइड कर लिया.ग्रामीणों ने जंगल में दोनों का शव पेड़ से लटकते देखा और परिवारवालों को जानकारी दी.

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी.जिसके बाद दोनों को शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. जावंगा गांव के 18 साल के लड़के का गांव की ही 17 साल की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे. इस बात की जानकारी परिजनों को मिली. लेकिन परिजन ने दोनों को एक-दूसरे से बातचीत करने से मना कर दिया.

साथ ही साथ ठीक ढंग से पढ़ाई में ध्यान लगाने को कहा. परिजन का ये रवैया प्रेमी जोड़े को नागवार गुजरा. इसलिए दोनों ने एक साथ मरने का सोचा. इसके लिए प्रेमी जोड़ा शुक्रवार शाम को जंगल की ओर गया और आत्मघाती कदम उठाया.जिसके बाद शाम को ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवार को दी.परिजनों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पेड़ में बंधे फंदे से उतारकर पंचनामा करवाया.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button