03/07/2026

VIDEO: बदमाशों ने पेट्रोल डालकर कार में लगा दी आग:देर रात 3 बजे दो युवक बाइक से पहुंचे, और आग लगाकर हो गए फरार

0

दुर्ग में ​​​​​कुछ बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। जिसका वीडियो CCTV पर कैद हो गया है। पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के मधुबन नगर बोरसी का है। जहां सड़क नंबर 4 में देर रात 3 बजे दो युवक बाइक से पहुंचे, और खड़ी कार में पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। अब पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस घटना के बाद सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग को बुझाया गया तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पद्मनाभपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

123
123

इसी दौरान वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को निकाला गया तो उसमें दो लोग आग लगाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों लड़कों और बाइक के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घर के बाहर खड़ी कार में लगा दी आग। CCTV पर कैद हुई पूरी घटना - Dainik Bhaskar

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *