17/06/2026

रायपुर में बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रिय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत कई बड़े राष्ट्रिय नेता रहेंगे मौजूद

0

24.08.22| राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बड़ा प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस का घेराव करेगी। इसी बीच निगम मुख्यालय गार्डन में युवा मोर्चा की सभा शुरू हो चुकी हैं। सभा खत्म होने के बाद BJYM रैली करते हुए सीएम हाउस की तरफ बढ़ेंगे। सभा स्थल पर भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेता उपस्थित हैं। इस प्रदर्शन में BJYM के राष्ट्रिय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत कई बड़े राष्ट्रिय नेता मौजूद रहेंगे। BJYM के इस प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में पुलिस व्यवस्था को दुरस्त कर दिया गया है। प्रदर्शन वाले इलाके समेत पुरे शहर में 30 TI समेत 20 पुलिस अधिकारी समेत 3 हजार पुलिस जवान तैनात है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *