03/07/2026

शबरी नदी का पानी कोंटा ब्लॉक मुख्यालय में घुसा , 7 से ज्यादा गांव भी बाढ़ की चपेट में.

0

15.07.22| छत्तीसगढ़ के बस्तर में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे शबरी नदी उफान पर है। शबरी नदी का पानी अब कोंटा ब्लॉक मुख्यालय में घुस गया है। जिससे कोंटा नगर पंचायत के करीब 5 वार्ड पूरी तरह से डूब गए हैं। इधर, 7 से ज्यादा गांव भी बाढ़ की चपेट में आए हैं। रेस्क्यू टीम गांवों में बोट के सहारे पारा-मोहल्ले के चक्कर लगा रही है। बताया जा रहा है कि अब तक 100 से ज्यादा परिवारों का रेस्क्यू किया जा चुका है। सभी लोगों को राहत शिविर कैंप में रखा गया है। NH-30 भी जलमग्न हो गया है।

शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक शबरी नदी का पानी 70 फीट पर था। शबरी का जलस्तर हर मिनट में बढ़ रहा है। कोंटा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5, 6, 13, 14 और 15 डूब गए हैं। साथ ही डोंड्रा, संदीपगुड़ा, इंजरम, फंदीगुड़ा समेत अन्य गांव भी बाढ़ की चपेट में आए हैं। इन सभी वार्ड और ये दोनों गांव के 100 परिवार के सैकड़ों लोगों का रेस्क्यू किया गया है। सभी को कोंटा में ही बनाए गए राहत शिविर कैंप में लाकर रखा गया है। जहां, प्रशासन की टीम ने सभी के लिए खाने से लेकर रहने तक का बंदोबस्त किया है।

प्रशासन की माने तो यदि लगातार बारिश होती रही तो शबरी नदी का पानी कोंटा के आस-पास के कुल 19 गांवों में पहुंचेगा। यानी ये गांव भी डूब जाएंगे। फिलहाल 7 गांव पूरी तरह से डूब गए हैं। प्रशासन ने शेष 12 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। जैसे-जैसे शबरी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है वैसे-वैसे हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। फिलहाल, CRPF, NDRF, DRG, STF, कोबरा और जिला पुलिस बल के जवान लोगों को सुरक्षित निकालने में लगे हुए हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *