04/06/2026

डॉ. केआर सोनवानी फिर बने रायपुर के सीएमएचओ, हाईकोर्ट ने दिया स्टे

रायपुर। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा देने वाले डॉ. केआर सोनवानी के ट्रांसफर पर हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। डा0 सोनवानी ने चुनाव लड़ने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन, उन्हें टिकिट मिल नहीं।
टिकट नहीं मिलने के बाद सोनवानी ने अपना इस्तीफा वापस लेकर फिर से नौकरी जॉइन कर लिया था। लेकिन, ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे, इसलिए सरकार ने उन्हें हटाकर 26 सितंबर को डॉ. मीरा बघेल को सीएमएचओ बना दिया था। सोनवानी को जिला अस्पताल रायपुर में अस्थि रोग विशेषज्ञ की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके खिलाफ सोनवानी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने सीएचएमओ से हटाने पर स्थगन दे दिया है। याने वे फिर रायपुर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी बन जाएंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info