04/06/2026

सीएम भूपेश बघेल नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, और राजनाथ सिंह से मिले

नई दिल्ली/रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में 3 केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में एयरफोर्स के एयरबेस कैंप की स्थापना की लंबित प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आग्रह किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरबेस से संबंधित लंबित प्रकरणों की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है.
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन और स्वीकृत विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया. साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info