15/06/2026

24 घंटों में दो जवानों ने फांसी लगाई, जुर्म

रायपुर। पिछले 24 घंटों में यहां अलग अलग थाना क्षेत्र के दो पुलिस जवानों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर पूछताछ में लगी है।
पुलिस के मुताबिक आज सुबह खम्हारडीह क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के बाथरूम में कोतवाली थाने में कार्यरत आरक्षक विपिन रिग्रे (36) ने फांसी लगा ली। कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि वह काफी ज्यादा शराब का आदी था, जिसके चलते उसने नशे में इस तरह का कदम उठाया होगा। वह पिछले छह महीने से थाना नहीं आ रहा था।
परिजनों ने गुम इंसान की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। फिलहाल इस पूरे मामले में खम्हारडीह पुलिस जांच में लगी है।दूसरा मामला माना थाना क्षेत्र का है। हवलदार सुखराम भगत (55) चौथी बटालियन माना में पदस्थ था और जशपुर का रहने वाला था। रविवार दोपहर उसने डूमरतराई खार के पास एक पेड़ फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया था। मौके से मृतक के पास से मिले एक सुसाइड नोट में लिखा था कि वह पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी के भाई की मौत से काफी परेशान था और उसी के चलते उसने सुसाइड की है। माना पुलिस जांच में लगी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info