19/06/2026

दंतेवाड़ा में अडानी समूह के पैसों से चुनाव लड़ रही भाजपा – कांग्रेस

रायपुर । दंतेवाड़ा उपचुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मरकाम ने कहा कि दंतेवाड़ा उपचुनाव में भाजपा धनबल का खुल्ला इस्तेमाल कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अडानी समूह के पैसों के बल पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को पैसों से भरे लिफाफे दिए जा रहे है। वहीं छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस ही खरीद फरोख्त में लगी हुई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info