04/06/2026

सड़क निर्माण कंपनी के ठिकानों पर छापा, 18 करोड़ की टैक्स चोरी का है आरोप

रायपुर। श्रीजी इंफ्रास्टक्चर के ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी ने छापा मारा है। सड़क निर्माण कंपनी श्रीजी इंफ्रास्टक्चर के रायपुर, जबलपुर, भोपाल और इंदौर स्थित ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया है। जीएसटी टीम की दबिश में 18 करोड़ की जीएसटी चोरी की शिकायत के बाद सभी ठिकानों पर दबिश दी गई है। कंपनी ने 1 करोड़ रुपए जमा कर दिए है। जीएसटी टीम की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद वास्तविक कर चोरी के खुलासा होने की बात जांच अधिकारियों ने कही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info