04/06/2026

खल्लारी के जंगलों में नक्सली पर्चा से दहशत, जंगल काटने वालों के हाथ काटने की धमकी

धमतरी। जिले में नक्सली पर्चे से लोगों में दहशत का माहौल है। खल्लारी इलाके में नक्सलियों ने पर्चा फेंककर जंगल की कटाई करने वालों को सजा देने की बात कही है। पर्चे में नक्सलियों ने कई लोगों का जिक्र करते हुए उन्हें जन अदालत लगाकर सजा देने की बात कही है। पर्चे में नक्सलियों ने जंगल काटने वालों के हाथ काटने का जिक्र किया है। इस पर्चे के बाद पुलिस अलर्ट होकर सर्चिंग तेज कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक खल्लारी के जंगल में नक्सलियों ने पर्चे और पोस्टर लगाया है। इस पोस्टरों में नक्सलियों ने वन विभाग के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही पुलिस की मुखबिरी करने वालों को जनअदालत में मृत्युदंड देने की बात लिखी है। जंगल काटने, जंगल की जमीन पर जुताई बंद करने की बात इन पर्टों में लिखी गई है। बताया जा रहा है कि भाकपा की सीतानदी एरिया कमेटी ने ये बैनर-पोस्टर लगाया है।
एसपी बालाजी राव ने इसकी पुष्टि की है। इलाके में नक्सलियों की आमद तेज हो गई है। नगरी, सिहावा इलाके के साथ धमतरी-कांकेर इलाके में भी नक्सलियों की मौजूदगी सामने आई थी। धमतरी जिले में कांकेर से सटे एक गांव में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी। इस लिहाज से पुलिस अलर्ट मोड पर है। प्रभावित इलाकों में लगातार सर्चिंग अभियान चला रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info