15/06/2026

रमन का कर्ज माफी पर तंज, किसानों को फुटबॉल समझते हैं भूपेश बघेल, जैसा चाहे वैसा खेलें

राजनांदगांव। राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह राजनांदगांव दौरे के दौरान कर्ज माफी को लेकर सीएम बघेल पर जमकर निशाना साधा। रमन का आरोप है कि सीएम ने सिर्फ राजनीतिक षडय़ंत्र के तहत चुनाव जीतने के लिए कर्ज माफी की घोषणाएं की।
आधे-अधूरे घोषणाओं औ झूठे वादे कर किसानों को भ्रम में डाला। रमन का आरोप है कि न किसानों को कर्ज मिल रहा है, न बीज, और न ही खाद। इसके चलते किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। रमन यही नहीं रूके उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल किसानों को फुटबॉल समझकर जैसा चाहे वैसा खेलने चाहते हैं।
किसानों को कोई सर्टिफिकेट नहीं दिया गया जिसके चलते वो गली-गली भटकने को मजबूर हैं। पूर्व सीएम के मुताबिक डिफॉल्टर किसान 50 हजार है उन पर कोई फैसला नहीं लिया गया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info