04/06/2026

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को ओडिशा राज्य में समुद्री तूफान फोनी से

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के मुख्य सचिव को ओडिशा राज्य में आए भीषण समुद्री तूफान फोनी के मद्देनजर ओडिशा राज्य को उनकी जरूरतों के अनुरूप हर संभव सहायता के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए है।
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ शासन के सभी संबंधित विभागों के सचिवों को उनके विभागों द्वारा ओडिशा राज्य की सहायता और सहयोग के लिए तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन बल (एस डी आर एफ ) को भी मुस्तैद रहने को कहा है।
श्री बघेल ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा न केवल पड़ोसी राज्य हैं, बल्कि यहां के नागरिकों के बीच सदियों से भाईचारा, खानपान, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रगाढ़ संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में आए इस भीषण प्राकृतिक आपदा के समय छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info