04/06/2026

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में सात लोकसभा सीट पर कल मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात संसदीय क्षेत्रों में कल मंगलवार 23 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में कुल 123 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला 1.27 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। तीसरे चरण में सात लोकसभा सीटों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ तथा सरगुजा के लिए मतदान होना है। इस चरण में दो मतदान केंद्रों में 7 से 3 बजे तक मतदान होगा। इस चरण में एक पूर्व सांसद, चार पूर्व विधायक और तीन वर्तमान विधायक चुनाव मैदान में हैं।
कांग्रेस ने इन सात सीटों में से तीन सीटों पर मौजूदा विधायकों को मैदान में उतारा है। इनमें महासमुंद से धनेन्द्र साहू, रायगढ़ से लालजीत सिंह राठिया और सरगुजा से खेलसाय सिंह शामिल हैं। जबकि कोरबा में स्पीकर महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत, जांजगीर में पूर्व सांसद परसराम भारद्वाज के पुत्र रवि भारद्वाज, बिलासपुर में अटल श्रीवास्तव, दुर्ग में पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर तथा रायपुर में वर्तमान महापौर प्रमोद दुबे लड़ रहे हैं।
भाजपा ने सभी सीटों पर नए चेहरों को तवज्जो दी है। भाजपा ने रायपुर में पूर्व महापौर सुनील सोनी, कोरबा में ज्योतिनंद दुबे, बिलासपुर में अरुण साव, सरगुजा से पूर्व विधायक रेणुका सिंह, दुर्ग से पूर्व विधायक विजय बघेल को उतारा है। रायगढ़ में महिला जनप्रतिनिधि गोमती साय पर दांव खेला है। हालांकि भाजपा ने सभी सातों सीटों के मौजूदा सांसदों की टिकट काटी है। जांजगीर सीट पर बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक दाउराम रत्नाकर के लिए बसपा की पूरी टीम लगी हुई है। यहां पर कांग्रेस से रवि भारद्वाज तो भाजपा से गोमती साय लड़ रही हैं।
राज्य की 7 लोकसभा सीटों के लिए 123 उम्मीद्वार मैदान में हैं। तीसरे चरण में रायपुर और बिलासपुर में 25, दुर्ग में 21, कोरबा में 13, रायगढ़ में 14, जांजगीर में 15 तथा सरगुजा में 10 प्रत्याशी शामिल हैं। इनमें 41 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। इसके लिए 1 करोड़ 27 लाख 13 हजार 816 मतदाता मतदान करेंगे। 15 हजार 408 बूथ बनाए गए हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info