04/06/2026

अम्बेडकर हॉस्पिटल में लीड 18+ ने किया गरम वस्त्रों का वितरण

हर रविवार की तरह इस रविवार को फिर लीड 18+ संस्था द्वारा अम्बेडकर हॉस्पिटल मेकाहारा में गरम वस्त्रों का वितरण किया गया ।

लीड 18+ शहर के कुछ युवाओं का उभरता हुआ ग्रुप है जो सामाजिक कार्यों में अग्रणी है , इसी चरण में आज फिर एक बार वस्त्र वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसके अंतर्गत पूरे शहर से कपड़ो जैसे कम्बल, स्वेटर,साल ,बच्चो के गर्म कपड़े इत्यदि लीड 18+ के माध्यम सर पूरे हफ्ते एकत्रित करके रविवार को 11 बजे से मुफ्त वितरण किया जाता है ,कार्यकता श्री अमन नावलानी जी से बातचीत के दौरान पता चला कि ये अनूठा ग्रुप मरीजों की व अस्पताल में दूर दूर से आने वाले लोगो की परेशानियों को पर कार्य कर रहा है ,युवाओं को जोड़ने का आव्हान भी किया गया जिसमे अज़ीम खान, डॉ संकेत ठाकुर, हैदरी जी, अंकित जैन पवन सक्सेना,आकाश,इत्यादि मौजूद रहे |

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info