29/06/2026

जितेन्द्र शुक्ला ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सीईओ

रायपुर। आईएएस जितेन्द्र शुक्ला को छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे पंचायत विभाग के संचालक के साथ-साथ यह काम देखेंगे। उल्लेखनीय है कि इसके पहले ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश चतुर्वेदी थे। चतुर्वेदी को हाल ही में पदोन्नति मिली। इसके बाद उन्हें उनके मूल वन विभाग में भेजा गया। वे लघु वनोपज संघ के एमडी बनाए गए। जितेन्द्र शुक्ला को इसी साल आईएएस कैडर मिला है। 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info