11/06/2026

नक्सलियों ने देश के लोकतंत्र पर हमला किया- डॉ रमन

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राज्य के दंतेवाड़ा जिले में अरनपुर और नीलवाया के जंगलों में पुलिस बल पर नक्सल हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। डॉ. सिंह ने इस हमले में पुलिस के दो जवानों दूरदर्शन नई दिल्ली के एक कैमरामेन की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हमले की तीव्र निंदा करते हुए कहा है कि यह  नक्सलियों की कायरतापूर्ण और शर्मनाक हरकत है। शहीद जवान और कैमरामेन निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय कार्य के लिए अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे। उन पर हमला करके नक्सलियों ने देश के लोकतंत्र पर हमला किया है, जो निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा – देश, प्रदेश और समाज के सभी लोगों को एक स्वर से उनकी ऐसी हरकतों की कठोर शब्दों में निंदा करनी चाहिए और हिंसा तथा आतंक के खिलाफ सबको एकजुटता का परिचय देना चाहिए।  इस नक्सल हमले में पुलिस के उप निरीक्षक रूद्रप्रताप सिंह, सहायक आरक्षक मंगलराम और दूरदर्शन नई दिल्ली के कैमरामेन अच्युतानंद साहू शहीद हुए हैं। मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है और अधिकारियों को उनका बेहतर से बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info