नेशनल
VIDEO: गुजरात के तट पर लैंडफॉल शुरू, हो रही मूसलाधार बारिश; CM भूपेंद्र ले रहे पल-पल का अपडेट

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेज रफ्तार के साथ गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। आज शाम इसके गुजरात के तटों से टकराने की आशंका है। सौराष्ट्र और कच्छ में इसका ज्यादा असर हो सकता है। महाराष्ट्र और राजस्थान में भी इसका असर देखा जा रहा है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पढ़ें ताजा अपडेट
गुजरात के तट से आज चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तूफान टकराने वाला है। एहतियात के तौर पर लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। 76 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं। लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है।
#WATCH | Gujarat | Trees uprooted and hoardings fell in Dwarka, as strong winds hit the district under the impact of #CycloneBiparjoy. pic.twitter.com/VUFFQp56CI
— ANI (@ANI) June 15, 2023