छत्तीसगढ़

Richa Jogi: जोगी की सीट फाइनल: इस बार बिलासपुर संभाग की इस सीट से चुनाव लड़ेगीं ऋचा जोगी, प्रचार किया शुरू

अकलतरा –  पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी की बहु और जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अमित जोगी की पत्‍नी ऋचा जोगी इस बार भी चुनावी रण में उतरेगी। उन्‍होंने चुनाव लड़ने के लिए अपना विधानसभा क्षेत्र भी तय कर लिया है। इसके साथ ही ऋचा ने कार्यकर्ता सम्‍मेलन के जरिये अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है।

पार्टी नेताओं के अनुसार ऋचा जोगी इस बार अकलतरा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 2013 में भी उन्‍होंने इसी सीट से चुनाव लड़ा था। तब जकांछ और बसपा का गठबंधन था और ऋचा ने बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी ऋचा ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्‍याशियों को कड़ी टक्‍कर दी। हालांकि ऋचा चुनाव हार गई। इस सीट से भाजपा के सौरभ सिंह चुनाव जीते, लेकिन हार जीत का अंतर बेहद कम था।

अकलतरा सीट बिलासपुर संभाग के जांजगीर जिला में आता है। अकलतरा में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्‍मेलन को संबोध्तिा करते हुए अमित जोगी ने कहा कि भारी संख्या में पधारे सम्मानीय अकलतरावासियों के उत्साह और जोश को देख, कोई भी कह सकता है कि ‘परिवर्तन’ तय है। पापा का अकलतरावासियों से गहरा लगाव रहा है। मेरी पत्नी ऋचा जोगी अकलतरा की बेटी है। अकलतरावासी अब ये जान गये हैं कि दिल्ली और लखनऊ से रिमोट कंट्रोल से चलने वाले दलों से क्षेत्र और समाज का भला नही होगा। गरीबी मिटानी है तो खुद की बेटी पर भरोसा करना होगा और रिमोट कंट्रोल अकलतरावासियों को अपने हाथ में रखना होगा। मैं जोगी कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभारी हूँ जो पूरे जोश और लगन से हज़ारों लोगों को रोज मेरे “10 कदम, गरीबी ख़त्म” विजन और मिशन से जोड़ रहे हैं और परिवर्तन की आंधी को तेज कर रहे हैं।

महज 1.19 प्रतिशत वोट के अंतर से हारी थी ऋचा

ऋचा जोगी 2013 में भी अकलतरा सीट से चुनाव मैदान में थीं। उनका मुकाबला भाजपा के सौरभ सिंह और कांग्रेस के चुन्‍नीलाल साहू से था। ऋचा ने 2013 के चुनावी मुकाबले को त्रिकोणी बना दिया। ऋचा को 58357 वोट लेकर ऋचा दूसरे स्‍थान पर रही। यह कुल मतदान का 37.72 प्रतिशत रहा। अकलतरा सीट से चुनाव जीतने वाले भाजपा को 60328 वोट मिले, जो कुल मतदान का 38.91 प्रतिशत था। 2013 में कांग्रेस की लहर के बावजूद इस सीट से पार्टी प्रत्‍याशी चुन्‍नी लाल साहू 17.79 वोट शेयर के साथ 27667 वोट ही प्राप्‍त कर पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button