05/06/2026

मार्च में छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, लोकसभा चुनाव क़ी भरेंगे हुंकार

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कसना शुरु कर दिया है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के शीर्ष नेता आने वाले दिनों में राज्य का दौरा करेंगे और चुनावी बिगुल फुंकेंगे। खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मार्च के शुरुआत में राज्य के दौरे पर आ सकते हैं। वे यहां लोकसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरेंगे। इसके साथ ही राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी आने वाले दिनों में राज्य का दौरा करेंगे।
विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। प्रदेश की 90 सीटों में से भाजपा को सिर्फ 15 सीटें मिली थी। वहीं अगर लोकसभा की बात करें तो 2014 के चुनाव में राज्य की 11 सीटों में से 10 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज किया था।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info