जिले के आश्रम छात्रावासो में एक पेड़ मां के नाम का किया गया पौधरोपण
नारायणपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप एक पेड़ मां के नाम के तहत् कलेक्टर बिपीन मांझी के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बद्रीश सुखदेवे के द्वारा जिले के विभिन्न आश्रम छात्रावासो का भ्रमण करते हुए अनेक संस्थाओं में पौधा रोपण किया गया।

जिले के आश्रम छात्रावासो में एक पेड़ मां के नाम पर छात्र छात्राओं एवं अधीक्षकों को पौधारोपण हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही सहायक आयुक्त द्वारा अधीक्षको को अवगत कराया गया कि प्रत्येक पौधे के साथ छात्र छात्राओं का लगाव हो सके व उसकी सतत् देखभाल व निगरानी कर सके। इसके लिए बच्चों को पौधे की देखभाल अपने मां व परिवार के सदस्य की तरह करने प्रोत्साहित करंे। छात्र छात्राओं ने सहायक आयुक्त के समक्ष पौधों को सुरक्षा प्रदान करने देखभाल करने का भरोसा जताया। सुखदेवे ने कहा कि यह प्रयास अगर सफल हुआ तो पर्यावरण की दृष्टि से जिले के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
Live Cricket Info
