30/06/2026

नक्सलियों के क्रॉस फायरिंग में छह माह की बच्ची की मौत : मुठभेड़ में दो नक्सली हुए घायल, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

0

बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना अंतर्गत मुतवण्डी के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। घटना आज शाम 5 बजे की है। नक्सलियों के क्रॉस फायरिंग में छह माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां घायल हो गई। जबकि मुठभेड़ में दो नक्सली घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पीड़ित परिवार की सहायता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस बल मौके पर पहुंचे है।

दरअसल, 1 जनवरी को जिला बीजापुर पुलिस को सूचना मिली कि थाना गंगालूर अंतर्गत मुतवंडी के जंगलों में कुछ नक्सली किसी बड़ी योजना को अंजाम देने जमा हुए है। इस सूचना के बाद डीआरजी-सीआरपीएफ बल मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस को आता देख नक्सलियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में छह माह की नाबालिग बच्ची की मौत हो गई बच्ची की मां के हाथ में गोली लगी। साथ ही नक्सलियों की गोलीबारी से डीआरजी के दो जवान भी घायल हो गए। मृतक बच्ची की मां मुतवण्डी गांव की रहने वाली है। सूचना पर पीड़ित परिवार की सहायता हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *