04/06/2026

पटवारी के 250 पदों पर भर्ती, 31 जनवरी से पहले ऐसे करें आवेदन

रायपुर। राज्य की विभिन्न तहसीलों में रिक्त पड़े पटवारी के पदों को भरने के लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने अधिसूचना जारी की है। भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 250 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 11 से 31 जनवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए विभिन्न जिला मुख्यालयों में 17 मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी सीजी व्यापमं की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद का नाम- पटवारी (लेखपाल)
कुल पदों की संख्या- 250
आवेदन की अंतिम तिथि- 31 जनवरी
परीक्षा की तिथि- 17 मार्च
शैक्षणिक योग्यता- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास एवं कम्प्यूटर में 1 वर्षीय डिप्लोमा
भर्ती प्रक्रिया- लिखिल परीक्षा के बाद साक्षात्कार

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info