राज्य एव शहर

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ सकती है ठण्ड , शीतलहर की चेतावनी

रायपुर। राजधानी समेत प्रदेशभर में एक बार फिर शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। प्रदेशभर में गुरुवार को कुछ जगहों पर कोहरा तो कहीं हल्की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान में प्रदेश के रायपुर समेत कई संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।
हालांकि मौसम विभाग ने अब अगले चौबीस घंटे के भीतर रायपुर के उत्तरी इलाके में शीतलहर पड़ने की चेतावनी दी है। इससे ठंड बढ़ेगी। प्रदेश के दक्षिणी भागों में कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15. 4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button