राज्य एव शहर

आरडीए के नए सीईओ शुक्ल ने किया कार्यभार ग्रहण

रायपुर। राज्य शासन के आदेश के बाद आज संचालक नगर तथा ग्राम निवेश छत्तीसगढ़ एन.के. शुक्ला ने रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त कार्य भार ग्रहण कर लिया। वे इसके पहले छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हॉऊसिंग कारपोरेशन के प्रबंध संचालक थे।
पूर्व में वे बालोद जिला के कलेक्टर भी रहे। रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में आज कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्राधिकरण के विभिन्न विकास योजनाओं तथा कार्य प्रणाली की जानकारी ली।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.आर. दीवान, मुख्य अभियंता जे.एस. भाटिया के साथ सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्राधिकरण के अधिकारियो से साथ ही रायपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार अवस्थी तथा अन्य पदाधिकारियों ने नए सीईओ शुक्ल का कार्यालय में स्वागत किया।
 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button