देश विदेशराज्य एव शहर

BSPS ने मुख्यमंत्री को शायरी सुनाकर दी जन्मदिन की बधाई, बधाई देने बड़ी संख्या में पहुंचे पदाधिकारी, सीएम बघेल मुस्कुराए और बोले- वाह वाह

रायपुर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) की छत्तीसगढ़ इकाई ने बुधवार 23 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बीएसपीएस के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे ने देश के प्रसिद्ध शायर मदन मोहन समर की एक शायरी सुना कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। शायरी कुछ इस तरह है….।

“ये वक्त बहुत ही नाज़ुक है , हम पर हमले दर हमले है !
दुश्मन की चिंता यही है, हम हर हमले पर संभले है !!”

शायरी सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर तारीफ की और वाह वाह कहने से अपने आप को रोक नहीं पाए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव गंगेश द्विवेदी ,उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे ने बुके भेंट किया। वहीं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने गुलाब का फूल भेंट कर मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव जावेद जैदी, विक्की पंजवानी, संयुक्त सचिव संतोष महानंद, कार्यकारिणी सदस्य राहुल पाली, ज़ोहेब खान, निकिता आर जशवानी, मयंक श्रीवास्तव, मिरर, शाहिद रज़ा, हसीब अख्तर, जावेद अख्तर, शेख मुश्ताक सुशांत राव सहित प्रदेश और जिला पदाधिकारी मौजूद थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button