अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल : गहरी खाई में बस गिरने से 21 की मौत, 13 घायल

मोतिहारी। नेपाल में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां के दांग जिले के राप्ती राजमार्ग पर तुलसीपुर उपमहानगरपालिका क्षेत्र में एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 21 लोगों के मारे जाने की सूचना है वहीं 15 अन्य घायल हो गए।
सभी घायलों का इलाज तुलसीपुर अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार बस में कृष्णा सेन ईछुक कॉलेज के छात्र और शिक्षक थे। यह सभी पास के जिले में एक फार्म के दौरे पर जा रहे थे। तभी रास्ते में बस असंतुलित होकर 1640 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
डीएसपी प्रेमबहादुर शाही ने बताया कि बचाव दल को भेजा दिया गया था लेकिन दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतों का समना करना पड़ रहा था जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी आई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों और घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button