राजनीतीराज्य एव शहर

बड़ी खबर : गाड़ी रोककर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया भारी विरोध, बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को नहीं ले जा पाई झारखंड पुलिस,

05.12.22| छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस  नेताम को यहां से गिरफ्तार कर कांकेर ले जाने का प्रयास करती रही, लेकिन लगभग घंटे भर तक भाजपाइयों ने झारखंड पुलिस की गाउ़ी को आगे बढ़ने नहीं दिया। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। उनको देखते ही भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और हाई हो गया। बस चंद मिनटों में ही बृजमोहन अग्रवाल वहां से ब्रह्मानंद नेताम को अपने साथ लेकर रवाना हो गए। बृजमोहन ब्रह्मानंद नेताम को कहां ले गए इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि, इस बीच झारखंड हाईकोर्ट का आर्डर भी वहां पहुंच चुका है।

उल्लेखनीय है कि इस घटनाक्रम के लगभग घंटेभर पहले ही यह खबर आई थी कि झारखंड हाईकोर्ट से नेताम को राहत मिल गई है, कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ स्टे दे दिया है। लेकिन झारखंड पुलिस आदेश की कॉपी नहीं मिलने की बात कहकर ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार कर ले जा रही थी। लेकिन तभी बउ़ी संख्या में वहां भाजपाई पहुंच गए और गिरफतारी का विरोध करने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओ ने ब्रहमानन्द नेताम को गिरफ्तार कर ले जा रही पुलिस का रास्ता रोक लिया। ब्रहमानन्द नेताम को गाड़ी से भी उतारा, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच इस बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। भानूप्रतापपुर क्षेत्र के हाराडुला गांव में जमकर हंगामा हो रहा है। ब्रहमानन्द को लेकर आगे नहीं बढ़ पा रही थी पुलिस।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button