राजनीतीराज्य एव शहर

नई सरकार को रचनात्मक सहयोग करने में पीछे नहीं रहेंगे- कौशिक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कहा कि उनकी पार्टी जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार करती है। प्रदेश की जनता ने हमें लगातार 15 वर्षों तक जन-सेवा का अवसर प्रदान किया। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। जन-सेवा के दृढ़ संकल्प के साथ स्वस्थ लोकतंत्र की चेतना की मशाल थामे सजग विपक्ष की भूमिका निर्वहन करने भाजपा तत्पर होगी। कौशिक ने कहा कि भाजपा राजनीतिक सौहार्द्र, समरसता और जनहित के मुद्दों पर नई सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जीत-हार लगी रहती है लेकिन सत्ता को हमने जनता की सेवा का माध्यम मानकर पूरी प्रामाणिकता के साथ काम किया है, इस बात का हमें संतोष है। अब नई सरकार की यह गहन जिम्मेदारी होगी कि चुनौतियों से जूझकर छत्तीसगढ़ को बुलंदियों पर पहुंचाए

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button