17/06/2026

जेल में बंद कैदी की अचनाक मौत से हड़कंप, हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका

0

18.06.22|मिली जानकारी के मुताबिक विचाराधीन बंदी राम शरण यादव को जेल में सीने में दर्द होने पर उपचार के लिए लाया गया था. राम शरण की मौत के बाद जेल प्रशासन सकते में है.हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. बंदी राम शरण यादव की मौत के बाद उसके शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

पामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेसर गांव के राम शरण यादव को पामगढ़ पुलिस ने 26 मई से ढाई साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया था. न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा था.

विचाराधीन बंदी राम शरण यादव की शुक्रवार की रात सीने में दर्द होने की सूचना मिलने पर जेल प्रशासन शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी मौत हो गई.

जिला जेल के जेलर डीडी टोंडर ने बताया कि बंदी लंबे समय से हार्ट का मरीज था, जिसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा था.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *