देश विदेशमनोरंजनरोचक तथ्य

फैन ने शादी के कार्ड पर छपवाया KGF 2 का आइकॉनिक डायलॉग, अब हो रहा सोशल मीडिया में वायरल

यश अभिनीत केजीएफ चैप्टर 2 प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है। फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी थी। फिल्म को देख चुके लोग इसके एक डायलॉग को खासे पसंद कर रहे हैं। “हिंसा, हिंसा, हिंसा … मुझे यह पसंद नहीं है। मैं इससे बचता हूं! लेकिन … हिंसा मुझे पसंद करती है, मैं इससे बच नहीं सकता!” केजीएफ चैप्टर 2 के दिवाने ने आपनी शादी के कार्ड में यश का यह आइकॉनिक डायलॉग प्रिंट करवाया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
13 मई को कर्नाटक के बेलेगवी में श्वेता से चंद्रशेखर नाम का शख्स शादी के बंधन में बंधने वाला है। चंद्रशेखर ने अपनी शादी के कार्ड पर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का एक डायलॉग लिखवाया है। दुल्हे राजा ने यश के डायलॉग ‘हिंसा’ को शादी के हिसाब से क्रिएट करते हुए अपने शादी के कार्ड पर प्रिंट करवाया, “शादी, शादी, शादी, मुझे यह पसंद नहीं है, मैं टालता हूं, लेकिन मेरे रिश्तेदार को शादी पसंद है, इसलिए मैं टाल नहीं सकता।”
लोगों के लिए केजीएफ सिर्फ एक नाम नहीं एक ब्रांड बन चुका है। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ 14 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज हुई थी और लोग गदगद हो गए थे। ‘रॉकी भाई’ न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं बल्कि अपने फैंस के दिलों में भी खास जगह बना रहे है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button