18/06/2026

गरियाबंद : देवभोग जिला के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 24 सितम्बर को जिला मुख्यालय गरियाबंद आयें

प्रदेश के लोक निर्माण ,गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री तथा गरियाबंद जिला के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 24 सितम्बर को जिला मुख्यालय गरियाबंद आयेंगे। वे यहां कलेक्ट्रेट सभागार में डीएमएफ व जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे यहां आमजनता और स्थानीय लोगों से भी भेंट करेंगे। । प्रोटोकाल से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री 24 सितम्बर को सुबह 9 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर सबेरे 10:30 बजे सर्किट हाऊस गरियाबंद पहुंचेंगे जहां सबेरे 11 बजे तक आम जनता से भेंट करेंगे । तत्पश्चात दोपहर 2 बजे तक डीएमएफ व जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। उसके बाद वन विभाग आक्शन हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं भेंट कर मंत्री शाम 4 बजे राजिम के लिये प्रस्थान करेंगे जहां वे स्थानीय सांस्कृतिक भवन में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info