19/06/2026

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, नाती गंभीर

रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 में तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं मोपेड में पीछे बैठे नाती को चोटें आई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिरबिरा गनौद निवासी संतूराम साहू (65) मोपेड में अपने नाती लोकेश साहू के साथ जा रहे थे। नया रायपुर सेक्टर 9 रिको रोड पर तेज रफ्तार टैंकर क्रमांक सीजी 04 जेसी 1518 की चपेट में आ गए। मेकाहारा लाने के दौरान संतूराम की मौत हो गई, वहीं लोकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info