मनोरंजन

‘द लॉयन किंग’ हुई लीक, फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है असर

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘द लॉयन किंग’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म टोरेंट वेबसाइट पर लीक हो गई है। फिल्म के लीक होने से फिल्म कि कमाई पर भी असर पड़ सकता है।
वैसे बता दें कि ये पहली हॉलीवुड फिल्म नहीं है जो लीक हुई हो। इससे पहले फिल्म अवेंजर्स: एंडगेम भी ऑफिशल रिलीज के कुछ घंटे बाद ऑनलइन लीक हो गई थी। ऐसा नहीं है कि सिर्फ हॉलीवुड फिल्म्स ही ऑन लाइन लीक होती हैं. कई बार बॉलीवुड फिल्म्स इस पायरेसी का शिकार हो जाती है।
बता दें कि फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए शाहरुख खान ने मुफासा के लिए अपनी आवाज दी है, वहीं उनके बेटे आर्यन ने सिम्बा के लिए आवाज दी है। हिंदी संस्करण के गानों को सुनिधि चौहान और अरमान मलिक ने गाया है। भारत में फिल्म 19 जुलाई से 2,140 स्क्रीनों में रिलीज कर दी गई है, जिसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में देखा जा सकता है। यूएई में भी शुक्रवार को फिल्म को हिंदी में रिलीज किया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button