04/06/2026

अनुसुइया उइके छत्तीसगढ़ की नई राज्यपाल

रायपुर। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुसुइया उइके को छत्‍तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया है। विश्वाभूषण हरिचंदन आंध्र प्रदेश के नये राज्‍यपाल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुश्री अनुसुईया उइके को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल की जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने उम्मीद जताई है कि राज्यपाल के रूप में सुश्री उइके का प्रतिपालकत्व छत्तीसगढ़ शासन को नई ऊर्जा और विश्वास देगा।
11 महीने बाद मिला छत्तीसगढ़ को नया राज्‍यपाल
रायपुर। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुसुइया उइके को छत्‍तीसगढ़ और विस्‍वाभूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया है। अनुसुइया उइके पूर्व राज्यसभा सांसद और मौजूदा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष हैं। विस्‍वाभूषण हरिचंदन ओडिशा के पूर्व कानून मंत्री रह चुके हैं।
बीते वर्ष 15 अगस्त को राज्यपाल रहते हुए बलरामदास टंडन का निधन हो गया था। उसके बाद से ही मध्यप्रदेश की राजयपाल आनंदीबेन पटेल को छत्तीसगढ़ का भी कार्यवाहक राज्यपाल नियुक्त किया गया था। तब से लेकर 11 महीने के बाद छत्तीसगढ़ को अपना राज्यपाल मिल पाया है।
जानिए कौन हैं अनुसुइया उइके
छिंदवाड़ा की रहने वाली अनुसूईया उईके मध्यप्रदेश की पुरानी भाजपा नेता है। वो राज्यसभा सांसद भी रह चुकी है। 10 अप्रैल 1957 को जन्मी अनुसूईया राष्ट्रीय जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष भी रही हैं। अर्थशास्त्र की व्याख्याता रही अनुसूईया शासकीय कांलेज तामिया छिंदवाड़ा में पदस्थ रही। बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और राजनीति में चली आयी। 1988 में वो मध्यप्रदेश में महिला बाल विकास मंत्री भी रह चुकी है। 1985 से 1990 तक वो दमुआ से विधायक रही हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info