19/04/2026

महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की विशेष पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

0
women day

 

कोरबा। महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा शनिवार 7 मार्च को महिलाओं के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में कुल 72 महिला मरीजों ने निःशुल्क ओपीडी परामर्श प्राप्त किया। इसके साथ ही महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की गई।

 

अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जागरूक किया। शिविर के दौरान महिलाओं से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, पोषण, स्त्री रोग संबंधी परेशानियों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने कहा कि महिलाओं को अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। इस अवसर पर डायलिसिस करा रही महिलाओं के साथ महिला दिवस भी मनाया गया।

 

 

अस्पताल प्रबंधन ने उनके साहस और संघर्ष को सम्मानित करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कई महिलाएं पिछले 4 से 5 वर्षों से नियमित रूप से डायलिसिस करा रही हैं और इसके बावजूद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभा रही हैं। उनका साहस और सकारात्मक सोच अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *