20/04/2026

कोरबा में कहा- आर्थिक रूप से देश होगा मजबूत,रोजगार सृजन को बजट की प्राथमिकता बताया

0
press varta

 

 

कोरबा । कोरबा में शनिवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) सौरभ सिंह ने केंद्रीय बजट पर चर्चा की। उन्होंने बजट को विकासोन्मुख, रोजगार सृजन करने वाला और जनहितकारी बताया।

 

 

सिंह ने कहा कि यह बजट देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से कोरबा के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। उन्होंने बुनियादी ढांचे, खनिज क्षेत्र, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन को बजट की प्राथमिकता बताया, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को समान अवसर देने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाला है।

 

 

 

उन्होंने देश में नए रेलवे कॉरिडोर के निर्माण का भी उल्लेख किया, जिससे हाई स्पीड ट्रेनों के माध्यम से यात्रा का समय कम होगा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जोर दिया कि यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है।

 

 

 

सिंह के अनुसार, यह देश को तेज गति से विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष ने भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर मजबूत बताते हुए कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जिसकी लगभग 7% जीडीपी वृद्धि दर सशक्त और दूरदर्शी आर्थिक नीतियों को दर्शाती है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *