20/04/2026

वीबी जी राम जी योजना से गांव-गांव पहुंचेगा रोजगार, 125 दिन की गारंटी”

0
_VBji Ramji Yojana

 

दंतेवाड़ा ।   शासन की  महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी (वीबी जी राम जी) के अंतर्गत जिला दन्तेवाड़ा के ग्राम पंचायतों में प्रतिमाह 07 तारीख को रोजगार दिवस, चावल उत्सव एवं आवास दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण जनों एवं जनप्रतिनिधियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

पूर्व में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत 100 दिवस का रोजगार दिया जाता था, जिसे अब परिवर्तित कर विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत 125 दिवस का रोजगार सुनिश्चित किया गया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि इस योजना का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक रोजगार पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को क्यूआर कोड आधारित प्रणाली की जानकारी दी गई। अब जॉब कार्ड एवं मस्टर रोल का मिलान क्यूआर कोड स्कैन कर किया जा रहा है, जिससे डेटा में हेराफेरी एवं भ्रष्टाचार की संभावनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सका है।

 

 

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों के नामों का वाचन किया गया। साथ ही आवास निर्माण हेतु प्राप्त किश्तों, मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी भुगतान, निर्माण सामग्री की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण (कन्वर्जेन्स) से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने हितग्राहियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण पूर्ण करने हेतु आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया। रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को विकसित भारत जी राम जी गारंटी फॉर रोजगार एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी दी गई। बताया गया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी उपलब्ध कराई जा रही है।

 

 

कार्यक्रम में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने हेतु अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों जैसे बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, मोबाइल आधारित निगरानी प्रणाली तथा नागरिक सहभागिता प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई। इन तकनीकों के माध्यम से कार्यों की निगरानी, उपस्थिति सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त आजीविका डबरी निर्माण कार्य के संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। डबरी निर्माण से मत्स्य पालन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे प्रत्येक माह की 07 तारीख को आयोजित होने वाले रोजगार, चावल उत्सव एवं आवास दिवस में सक्रिय रूप से भाग लें, योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं तथा ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करें।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *